गुरु घासीदास का संदेश सशक्त भारत की आधार शिला – अरविंद

अनुराज साहू जिला ब्यूरो चीफ सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

सारंगढ़ । संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर भाजपा नेता अरविंद खटकर कहा कि – गुरु घासीदास जी के विचारों में सामाजिक समरसता , समानता और मानव गरिमा का संदेश है। जो मनखे मनखे एक समान का संदेश है। जो समाज में सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की सबसे सशक्त आधार शिला है। खटकर ने गुरु घासीदास जी के 7 उपदेशों सत्य बोलना, चोरी ना करना हिंसा से दूर रहना, परस्त्री गमन करना, मांस मदिरा का त्याग, स्वच्छता एवं परिश्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि – यह उपदेश आज भी समाज को सही दिशा देने वाले हैं। गुरु घासी दास ने छुआछूत , भेदभाव और असमानता के विरुद्ध संघर्ष कर मानव गरिमा और सामाजिक समानता की स्थापना की । उनका जीवन यह संदेश देता है कि- सच्चा विकास तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त हो । घासीदास जी का दर्शन सामाजिक चेतना के साथ – साथ समान विकास का अवसर और सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है । यही सशक्त भारत की आधारशिला है ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज