छिंदगढ़ में धान तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,4 पिकअप वाहन जब्त

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – जिले के ब्लॉक मुख्यालय छिंदगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने धान तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में रात्री गश्त के दौरान पुलिस टीम ने धान की तस्करी करते हुए 4 पिकअप वाहनों को धर दबोचा।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में ओड़िशा का धान खपाने की फिराक में तस्कर धान का अवैध परिवहन कर रहे थे। इसी दौरान छिंदगढ़ थाना प्रभारी श्री रंजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना स्टाफ की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर जांच की गई, जिसमें धान के अवैध परिवहन की पुष्टि हुई। सभी पिकअप वाहनों को जब्त कर लिया गया है, वहीं आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई से धान तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है