छिन्दगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ ,जिला सदस्य श्री हुंगाराम राम मरकाम ने किया प्रथम खरीदी का उद्घाटन

श्री चंदन मरकाम पतिनाईकरास का पहला धान विक्रेता किसान

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा- प्रदेश के अन्नदाताओं की मेहनत को सम्मान देने एवं उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना का विधिवत शुभारंभ आज छिन्दगढ़ में किया गया। जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम ने धान खरीदी केंद्र छिन्दगढ़ में किसानों से धान की प्रथम खरीदी कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस शुभारंभ अवसर पर छिन्दगढ़ के हितग्राही किसान श्री चंदन मरकाम ने धान उपार्जन केंद्र में 50 क्विंटल धान लेकर पहुँचकर पहले धान विक्रेता किसान बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रथम दिवस छिन्दगढ़ और कोडरीपाल धान उपार्जन केंद्रों में कुल 3 टोकन पर 230 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई।

जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम राम मरकाम ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं। उनकी मेहनत और विश्वास ही प्रदेश को समृद्ध बनाता है।” उन्होंने किसानों से खरीदी की व्यवस्था, टोकन प्रक्रिया और सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से प्रारंभ की गई है। किसानों की सुविधा हेतु राज्य सरकार द्वारा तुँहर टोकन ऐप, जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क ऐप, कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर जैसी उन्नत तकनीकी व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं।

इस अवसर पर लेम्पस अध्यक्ष मनोज दूधी सरपंच सुखमति राजेश पुजारी ,धन सिंह पुजारी, शिवकुमार साहू ,दिनेश माहेश्वरी मंडल उपाध्यक्ष, ललित चाणक कोषाध्यक्ष, कृषक नवीन दांदडें, लेम्पस प्रबंधक तुलसीदासमांडवी जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज