जगदलपुर में 4 अप्रैल को होगा ‘Bastar Riders Meet 2026’, बाइकर्स और संस्कृति का अनोखा संगम

भरत विहान दुर्गम

जगदलपुर/बस्तर। बाइक प्रेमियों और युवाओं के लिए 4 अप्रैल 2026 को बस्तर में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गरुड़ा दा राइडर्स क्लब – The Riders Club द्वारा Bastar Riders Meet 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बाइक संस्कृति के साथ-साथ बस्तर की पारंपरिक कला और संस्कृति का भी प्रदर्शन होगा।

यह भव्य कार्यक्रम होटल एम्बीशन में आयोजित किया जाएगा, जहां बाइकर्स, युवाओं और स्थानीय कलाकारों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम बाइक प्रेमियों के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म होगा, जहां विभिन्न कंपनियों और ब्रांड की मोटरसाइकिलों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रोफेशनल राइडर्स द्वारा रोमांचक राइडिंग शो भी आयोजित होंगे।

कार्यक्रम में Best Modified Bike, Best Vintage Bike और Best Superbike जैसी श्रेणियों में अवार्ड भी दिए जाएंगे। इसके अलावा बस्तर की पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियां, लोक प्रतिभाओं का प्रदर्शन, रैपर शो, बी-रॉक बैंड और डीजे नाइट भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

आयोजन के दौरान बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों का फूड फेस्टिवल भी लगाया जाएगा, जहां लोग स्थानीय स्वाद का आनंद ले सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बस्तर की संस्कृति, प्रतिभा और बाइकिंग समुदाय को एक मंच पर लाना है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एंट्री पास 499 रुपये रखा गया है और इच्छुक लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आयोजकों ने देश के कई राज्यो के राइडर्डस को न्योता भेजा है जिससे इतिहास में पहली बार बस्तर में अधिक से अधिक बाइक प्रेमियों और युवाओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने की सम्भावना है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज