जनपद कुसमी के CEO डॉ. अभिषेक पांडे को मिला विश्वविद्यालय टॉपर गोल्ड मेडल

राज्यपाल रमन डेका के हाथों हुआ सम्मान

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज

कुसमी :- बलरामपुर जिले के विकास खण्ड कुसमी अंतर्गत जनपद पंचायत कुसमी में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) डॉ. अभिषेक पांडे को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय टॉपर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राज्यपाल श्री रमन डेका के करकमलों से प्रदान किया गया।

डॉ. अभिषेक पांडे ने विश्वविद्यालय दुर्ग से मास्टर इन वेटरनरी साइंस की पढ़ाई करते हुए सभी विषयों में ओवरऑल सर्वाधिक अंक प्राप्त कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से न केवल जनपद पंचायत कुसमी बल्कि पूरे नगर एवं जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है।

नगर कुसमी के लिए यह विशेष गौरव की बात है कि यहां पदस्थ अधिकारी ने विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर डॉ. अभिषेक पांडे ने अपनी इस सफलता के लिए सभी नगरवासियों, शुभचिंतकों एवं मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज