जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल एवम भाजपा जिलाध्यक्ष ने की बिरसा मुंडा जयंती – जनजातीय गौरव दिवस पर प्रेस वार्ता

बीजापुर भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं दंतेवाड़ा के जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी ने आज बीजापुर अटल सदन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बिरसा मुंडा जयंती/जनजातीय गौरव दिवस को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया।नंदलाल मुडामी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए आजादी के क्रांतिकारी प्रतीक और प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अंग्रेजों के अत्याचार, शोषण और वन-अधिकार के दमन के खिलाफ जिस वीरता से लड़ाई लड़ी, वह आज भी जनजातीय समाज का मार्गदर्शन करती है।उन्होंने कहा—“15 नवंबर को देशभर में मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस, आदिवासी समाज के संघर्ष, सम्मान और पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करता है। भाजपा सरकार ने आदिवासी विरासत और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने का काम किया है।”भाजपा नेता नंदलाल मुडामी ने क्षेत्र के युवाओं से शिक्षा, खेल, कौशल विकास और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें आदिवासी समाज के लिए अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।वही भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने अंत में उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा सिर्फ एक इतिहास नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की आस्था, अस्मिता और संघर्ष की जीवंत परंपरा हैं, जिन्हें हर पीढ़ी को याद रखना चाहिए। बीजापुर अटल सदन में हुई यह भाजपा प्रेस वार्ता स्थानीय समुदाय में चर्चा का केंद्र बनी रही।इस प्रेस वार्ता में मौजूद रहे बीजापुर सांसद प्रतिनिधि जिला राम राणा एवम अन्य नेता भी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज