डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर में “रन फॉर देव – 2025” कार्यक्रम आयोजन

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग (गरियाबंद)- गरियाबंद जिले के विकास खण्ड देवभोग क्षेत्र अंतर्गत डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर में दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को डी.ए.वी. राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत “रन फार देव– 2025” कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। यह कार्यक्रम डी.ए.वी. मैनेजमेंट समिति, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे किया गया। इसमें लगभग 2 किलोमीटर तक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस को स्मरण करते हुए स्वास्थ्य, एकता, सेवा और राष्ट्रीय गर्व का संदेश प्रसारित करना था। फिटनेस क्लब एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने इस पहल का स्वागत किया और विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौड़ में प्रथम स्थान त्रिलोचन पारी
द्वितीय स्थान गोविंद नागेश
तृतीय स्थान हर्ष नागेश
तथा सांत्वना पुरस्कार हेतु मेडल दिया गया जिसका नाम है – विवेक टंडन, जितेंद्र नागेश, भवानी नायक, शास्वत रात्रे, मुकेश निषाद, धर्मांश पटेल थे l
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
उत्साह और अनुशासन से भरे इस आयोजन को विद्यालय परिवार ने ‘रन फार देव – 2025’ की ऐतिहासिक सफलता के रूप में मनाया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज