तीन शर्तों के साथ बजट सत्र में शामिल होंगे कांग्रेस विधायक कवासी लखमा

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

 

सुकमा – बस्तर संभाग से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा जी को विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति दे दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने तीन शर्तों के साथ उन्हें सत्र में उपस्थित रहने की स्वीकृति प्रदान की है।

निर्धारित शर्तों के अनुसार —

1. सत्र के दौरान मोबाइल फोन जमा करना होगा।

2. किसी भी पत्रकार से कोई चर्चा नहीं करेंगे।

3. गिरफ्तारी प्रकरण एवं आबकारी घोटाले से जुड़े मामलों पर विधानसभा में कोई चर्चा नहीं करेंगे।

इन शर्तों के तहत कवासी लखमा अब विधानसभा की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे। उल्लेखनीय है कि उनके विधानसभा में शामिल होने को लेकर लंबे समय से राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई थी।

सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन सुनिश्चित करते हुए उन्हें सदन में उपस्थिति की अनुमति दी गई है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि कवासी लखमाजी बजट सत्र की कार्यवाही में सीमित दायरे में ही सहभागिता कर पाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है