दुलेड़, मिनपा और एलमागुंडा पंचायतों में प्रशासन का सघन निरीक्षण

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमले द्वारा दुलेड़, मिनपा एवं एलमागुंडा पंचायतों का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर पहुंचकर योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दुलेड़ पंचायत में निर्माण कार्यों का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान दुलेड़ पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी भवन का बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
साथ ही गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए गए, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला।
युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहन
दौरे के दौरान अधिकारियों ने गांव के युवाओं से मुलाकात कर उन्हें खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। युवाओं के उत्साहवर्धन हेतु क्रिकेट किट का वितरण किया गया, जिसे युवाओं ने सराहनीय पहल बताया।

मिनपा में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा

इसके पश्चात अधिकारियों ने मिनपा पंचायत का दौरा कर उप स्वास्थ्य केंद्र एवं स्कूलों का निरीक्षण किया। यहां स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का आकलन कर संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
एलमागुंडा में विकास कार्यों पर जोर
दौरे के अंतिम चरण में एलमागुंडा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और गति बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
इस निरीक्षण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में एसडीएम कोंटा श्री सुभाष शुक्ला, जनपद पंचायत सीईओ श्री सुमित ध्रुव, एबीईओ श्री पी. श्रीनिवास राव, सीडीपीओ श्री रितेश टंडन, तहसीलदार श्री योपेंद्र पात्रे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशासन का यह सघन निरीक्षण अभियान दूरस्थ क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज