नगर पालिका सामान्य सभा में पार्षद पुष्कर साहू की पहल – “नशा मुक्त आरंग” की मांग

जनहित के मुद्दों पर मुखर हुए पार्षद पुष्कर साहू बोले :- बस स्टैंड को यथावत रखे और नशा मुक्ति अभियान का करे शुरुआत

राजधानी से जनता तक/आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को परिषद के सभा कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास, आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की तैयारियों तथा जनहित से जुड़े 23 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

बैठक के दौरान पार्षद पुष्कर साहू ने विशेष रूप से “नशा मुक्त आरंग” अभियान चलाने और बस स्टैंड को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने का मुद्दा उठाया। परिषद ने इस विषय पर गंभीरता से चर्चा करते हुए जनहित में आवश्यक कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक की शुरुआत गणतंत्र दिवस समारोह में हुए व्यय की पुष्टि से हुई। आगामी वित्तीय वर्ष में नगर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कुशल एवं अकुशल श्रमिकों की व्यवस्था, जल प्रदाय और सफाई कार्यों के संचालन, निर्माण सामग्री की GeM पोर्टल से खरीदी, फिल्टर प्लांट एवं पंपों की मरम्मत तथा 5 लाख रुपए तक के लघु निर्माण कार्यों के लिए निविदा आमंत्रण को मंजूरी दी गई।

बैठक में वार्ड क्रमांक 06 स्थित खेल मैदान का नाम “राजा मोरध्वज खेल परिसर” रखने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा वार्ड 12 और 13 में सीसी रोड निर्माण के स्थल परिवर्तन, नए निर्माण कार्यों की तकनीकी स्वीकृति, तालाबों को लीज पर देने तथा व्यापार अनुज्ञप्ति शुल्क निर्धारण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने परिषद द्वारा लिए गए सभी निर्णयों को पारदर्शिता के साथ लागू करने की बात कही।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सहित पार्षद नरेन्द्र लोधी, मानमती राकेश सोनकर, पुष्कर साहू, संतोष लोधी, विरेन्द्र कंडरा, सुनीता विनायक धुरंधर, चितरेखा विक्रम परमार, सेवती तोषण साहू, शरद गुप्ता, खिलावन निषाद, समीर सगीर गोरी, दीक्षा सूरज सोनकर, ईश्वर पटेल, खुशबू राकेश शर्मा, उमाकांत यादव तथा नगर पालिका के इंजीनियर केशनाथ साहू एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज