नवपदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने किया पदभार ग्रहण

संवाददाता/ लक्ष्मी रजक

खैरागढ़। खैरागढ़—छुईखदान—गंडई जिले के नवपदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज अपरान्ह जिला कार्यालय में पहुँचकर पदभार ग्रहण किया, इस अवसर पर चन्द्रवाल जिला कार्यालय पहुँचने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया,नवपदस्थ कलेक्टर चन्द्रवाल 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, इसके पूर्व वे कलेक्टर, जिला बालोद के पद पर पदस्थ थे, नव पदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं,कार्यभार ग्रहरण करने के पश्चात नवपदस्थ कलेक्टर सिंह ने सभी अधिकारियों का संक्षिप्त परिचय भी प्राप्त किया, इस दौरान एडीएम सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुईखदान रेणुका रात्रे, तहसीलदार खैरागढ़ आशीष देवहारि सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी—कर्मचारी उपस्थित थे

मीडिया से हुए मुखातिब

नवपदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने पदभार ग्रहण के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों से मुखातिब हुए, उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से जिले की विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, साथ ही पत्रकारों से जिले की विकास के लिए सुझाव भी मांगे, कलेक्टर ने पत्रकारों से सुझाव पर कहा कि सभी के सहयोग से जिले की विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज