नवागढ़: ‘समाधान योजना 2026’ से ग्रामीणों को बड़ी राहत, ग्राम झाल में लगा जागरूकता शिविर, मौके पर हुआ बकाया बिलों का निराकरण

नवागढ़। बेमेतरा संभाग के कार्यपालन अभियंता जे.एस. भटनागर के निर्देशानुसार वितरण केंद्र नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम झाल में ‘समाधान योजना 2026’ के तहत एक व्यापक उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी देना तथा उन्हें बकाया बिजली बिलों में दी जा रही राहत से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक बताया कि समाधान योजना 2026 के अंतर्गत उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिजली बिलों में छूट एवं आसान किस्तों के माध्यम से भुगतान की सुविधा दी जा रही है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह योजना विशेष रूप से घरेलू, बीपीएल एवं कृषि उपभोक्ताओं के लिए बनाई गई है, ताकि वे आर्थिक बोझ से राहत पाकर नियमित उपभोक्ता बन सकें।
शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने लंबित बिजली बिलों का निराकरण कराया। कई उपभोक्ताओं ने योजना की सराहना करते हुए इसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनीं और उनका त्वरित समाधान करने का प्रयास किया।
इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता (JE) मोहन दास बैरागी, लाइनमैन भोजेंद्र वर्मा एवं आकाश साहू उपस्थित रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल का भुगतान करने, अवैध कनेक्शन से बचने तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि समय पर भुगतान करने से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त जुर्माने से बचा जा सकता है और विद्युत सेवाएं भी सुचारू रूप से मिलती हैं।
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ‘समाधान योजना 2026’ का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने बकाया बिजली बिलों का शीघ्र निराकरण कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह योजना सीमित अवधि के लिए लागू है, इसलिए उपभोक्ताओं को समय रहते इसका लाभ लेने की सलाह दी गई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज