नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर जिला पुलिस की सख्त नजर

अनुराज साहू जिला प्रमुख /सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

सारंगढ़। अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना सरिया पुलिस ने उड़ीसा से कार के जरिए भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे तस्कर को दबोचा। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की वैगनआर कार क्रमांक CG 10 NB 5290 में सवार एक व्यक्ति गांजा लेकर उड़ीसा के कुमो से ग्राम केनाभांठा और कंठीपाली के रास्ते सारंगढ़ की ओर आ रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी एन एल. राठिया ने तुरंत टीम गठित कर कंठीपाली अटल चौक के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर नाकाबंदी की व संदिग्ध वाहन को रोककर पूछताछ की गई।

कार चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गोपाल साहू पिता आनंद राम साहू उम्र 27 वर्ष, नि. ग्राम कपिस्दा ब थाना सारंगढ़ बताया वहीं कार की तलाशी लेने पर बीच सीट के नीचे खाकी रंग के टेप से लिपटे हुए 5 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया। पूछ ताछ में आरोपी ने बताया कि – वह उड़ीसा के जयपुर निवासी अर्जुन से 20 हजार रुपये में गांजा खरीदकर उसकी छोटी – छोटी पुड़िया बना कर बेचने के लिए ला रहा था पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 पैकेट गांजा, वैगनआर कार और एक रियलमी मोबाइल सहित कुल 3 लाख 60 हजार रु. का सामान गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया। आरोपी के खिलाफ थाने में अपराध क्रमांक 170/26 धारा 20 (B) एनडीपी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवतगिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी एनएल. राठिया, स. उपनिरीक्षक मोतीलाल डनसेना, पीएस

आई गजेन्द्र कुमार चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक दिलीप स्नेही, खेमलाल चौहान, गीता भास्कर एवं साइबर सेल सारंगढ़ से स. उपनिरीक्षक रामकुमार मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज