फागेश्वर सिंह मरकाम के निधन पर भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव ने जताया गहरा शोक

धमतरी जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान घायल हुए डीआरजी जवान फागेश्वर सिंह मरकाम की दुखद मौत पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक जवान की मौत नहीं, बल्कि पूरे समाज और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। मरकाम अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा और साहस के साथ निभा रहे थे, जो माओवाद के खिलाफ अभियान में लगातार सक्रिय थे।

खूबलाल ध्रुव ने कहा कि श्री मरकाम जैसे वीर जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे केवल एक पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा की मजबूत दीवार और जनजातीय समाज के गौरव थे।

प्रदेश मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार हर मुश्किल घड़ी में अपने जवानों के साथ खड़ी है। चाहे वह ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियां हों या फिर पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता, सरकार हर स्तर पर मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने माओवाद मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए बेहतर चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही कहा कि सरकार से मांग करता हूं कि ऐसे होनहार जवान को शहीद का दर्जा देकर उसकी शहादत को सम्मानित किया जाए। यह सम्मान न केवल परिवार के लिए गर्व की बात होगी, बल्कि भावी पीढ़ियों को प्रेरणा भी देगा।

खूबलाल ध्रुव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में न केवल सरकार, बल्कि पूरा प्रदेश और समाज उनके साथ खड़ा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज