बस्तर की मधु जैन को मिला पीएचडी सम्मान, मुनिश्री अजितसागर जी महाराज की उपस्थिति में हुआ सम्मान समारोह

बस्तर ब्यूरो:-भरत दुर्गम(विहान)

बस्तर। बस्तर की जानी-मानी शिक्षाविद् डॉ. मधु जैन को उनके उत्कृष्ट शोधकार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मुनिश्री अजितसागर जी महाराज की पावन उपस्थिति में सूरत नगर में आयोजित आचार्य श्री विद्यासागर शोध साहित्य पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम गुरूजी के अवतरण दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें मुनिश्री शुभमकीर्ति महाराज, सभी संघों एवं माताजी की गरिमामयी उपस्थिति रही।डॉ. मधु जैन ने “महिला चेतना और उसके अनुप्रयोग” विषय पर बस्तर विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनका यह शोध आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के विचारों पर आधारित है। अपने शोधकार्य में उन्होंने महिलाओं की चेतना, उनके सामाजिक योगदान और जीवन के आध्यात्मिक पहलुओं को गहराई से प्रस्तुत किया है। समाज में नारी की भूमिका और जागरूकता पर केंद्रित यह शोध अत्यंत प्रेरणादायी और प्रभावशाली माना जा रहा है।सम्मान समारोह के दौरान जब डॉ. मधु जैन को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया, तब उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। पूरे समारोह में हर्ष और गौरव का वातावरण रहा।इस अवसर पर डॉ. मधु जैन की पुत्री तान्या जैन ने अपनी मां को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाव व्यक्त करते हुए लिखा –“मुनिश्री अजितसागर जी महाराज की उपस्थिति में मेरी मां को पीएचडी के लिए सम्मान मिला… मुझे अपनी मां पर गर्व है।”तान्या जैन के इस पोस्ट के बाद परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने मधु जैन को बधाइयाँ दीं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान केवल मधु जैन का नहीं, बल्कि पूरे बस्तर का गौरव है।

डॉ. मधु जैन ने अपने समर्पण, शोध और ज्ञान के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक नई मिसाल कायम की है। उनका यह कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।बस्तर की यह बेटी अपने परिश्रम और प्रतिभा से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। उनके इस सम्मान से बस्तर में खुशी और गर्व का माहौल है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है