बालको के शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब: नगर में शाम को निकलेगी भगवान शिव की बारात 

राजधानी से जनता तक| कोरबा| महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के विभिन्न शिवालय में भक्तों का सैलाब देखने को मिला, भक्त बड़ी संख्या में शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहा।

बालको के वार्ड क्रमांक 44 , आजाद नगर मुक्तिधाम समीप स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से ही पूजा अर्चना करने भक्त पहुंचते रहे, शिव मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन हवन किया गया, पूजा के पश्चात भोग भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

नगर में निकलेगी शिव बारात: कृपाराम साहू

कार्यक्रम में शामिल हुए नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने भी पूजा अर्चना की, उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे शिव बारात का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी नगरवासियों से शामिल होने की अपील की, श्री साहू ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन किया जा रहा हैं, जिसे भव्य रूप से निकाला जाएगा, भगवान शिव की बारात नगर भ्रमण करते हुए वापस शिव मंदिर पहुंचेगी।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज