बालको रामलीला मैदान स्थित गुमटी में लगी आग, मची अफरा तफ़री: आग पर पाया गया काबू 

राजधानी से जनता तक |कोरबा| कोरबा के उपनगरीय क्षेत्र बालको नगर में बुधवार को आगजनी की घटना सामने आई, बालको रामलीला मैदान स्थित गुमटी में बुधवार दोपहर 2 बजे के क़रीब काले धुंए के साथ आग की लपटे उठने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा तफ़री की स्थिति बन गई। बालको के अग्निशमन दल द्वारा मौके पर पहुंच आग काबू पाया गया।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया जिस दुकान में आग लगी वह पिछले कुछ दिनों से बंद था, आग कैसे लगी इस बात का अंदाजा नहीं लगा है परंतु असामाजिक तत्वों का दुकान के पीछे जमावड़ा लगा रहता हैं, और धूम्रपान समेत अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया जाता हैं, जिससे ऐसे घटनाओं की आशंका बनी रहती हैं।

घटना स्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। आगजनी की घटना से आस पास के दुकानदार भयभीत नज़र आए। गर्मियों के दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए।बहरहाल अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज