भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिला विचारधारा और संगठन का पाठ

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख नवीन दांदडें सुकमा। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सुकमा जिले में आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम अटल सदन, भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
यह प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण की भावना से ओतप्रोत करना है।

विचारधारा और संगठन पर विशेष जोर

प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति और जनसेवा के मूल मंत्रों से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने बताया कि मंडल स्तर पर आयोजित ये प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती की आधारशिला हैं, जो कार्यकर्ताओं में वैचारिक दृढ़ता और अनुशासन का संचार करते हैं।

वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगा राम मरकाम, अरुण सिंह भदोरिया, विश्वराज सिंह चौहान, बलिराम नायक, दिलीप पेद्दी, संजय सोड़ी, रमाकांत नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
इसके साथ ही रंजीत बरठ, जोगा बारसे, विवेक यादव, शोभन गंदामी, पार्वती प्रधानी, माडे बारसे, रमेश यादव, मुन्नी मरकाम, उर्मिला, उपेंद्र नायक, प्रवीण बारसे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन को मजबूत करने का संकल्प

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

यह प्रशिक्षण महाअभियान न केवल कार्यकर्ताओं के ज्ञान और कौशल को बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि संगठनात्मक एकता और समर्पण की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान कर गया।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज