भारत बंद 12 फरवरी: ट्रेड यूनियनों व किसान संगठनों के समर्थन में सुकमा कांग्रेस का बंद का आह्वान

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – देश के 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच एवं विभिन्न किसान संगठनों के समर्थन में 12 फरवरी 2026 को देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा ने भी इस बंद का समर्थन करते हुए सुकमा जिला बंद का आह्वान किया है।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लखमा नाग, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नाजिम खान, पूर्व जनपद सदस्य धनसाय नेगी, महादेव मुचाकी, विजय नाग, लक्ष्मी नाथ नाग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह भारत बंद मजदूरों, किसानों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह लोकतांत्रिक संघर्ष है, जिसमें आम जनता से अधिक से अधिक समर्थन की अपील की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के सभी व्यापारियों, संगठनों, कर्मचारियों, किसानों एवं आम नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज