माँ चण्डी रक्तदाता सेवार्थ समिति बागबाहरा को राज्य स्तरीय सम्मान

राजधानी से जनता तक भिलाई। मां कर्मा भवन, सुपेला भिलाई में रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 13वें स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आए रक्त मित्रों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्त मित्रों और सामाजिक संगठनों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन समाज में रक्तदान के महत्व को रेखांकित करने और सेवा भाव को सशक्त करने की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

इसी क्रम में माँ चण्डी रक्तदाता सेवार्थ समिति बागबाहरा को उनके निरंतर सेवा कार्यों और रक्तदान जागरूकता अभियान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। सम्मान समारोह में समिति की ओर से कोषाध्यक्ष सूरज ठाकुर उपस्थित रहे, जिन्होंने यह सम्मान पूरे समिति परिवार एवं सभी रक्त मित्रों को समर्पित किया।

समिति के सदस्यों ने रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सभी रक्त मित्रों के मनोबल को बढ़ाने वाला है और आगे भी पूरे उत्साह के साथ रक्तदान व जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता जारी रहेगी।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति एक सशक्त दायित्व है, जिसे मिलकर आगे बढ़ाया जाना आवश्यक है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज