मेहंदी के हनुमान मंदिर पुनर्निर्माण के लिए श्री छोटेलाल अग्रवाल का पुनः सहयोग, कुल दान 12.51 लाख पहुंचा

मेलाराम कश्यप संवाददाता

रिगनी / खरौद मेहंदी हनुमान मंदिर पुनर्निर्माण कार्य के लिए रहौद के (पैतृक नगर राहौद के है)एवं वर्तमान में मुंबई में निवासरत श्री छोटेलाल अग्रवाल (बृजेश कॉरपोरेशन प्रा. लि., मुंबई) द्वारा मारुति सेवा समिति, मेहंदी को पुनः महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है। श्री अग्रवाल जी ने इस अवसर पर पूर्व में मंदिर पुनर्निर्माण हेतु ₹1151,100 (ग्यारह लाख इक्यावन हजार एक सौ रुपये) का सहयोग दिया जा चुका है। आज पुनः ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की अतिरिक्त दानराशि प्रदान किए जाने से उनका कुल सहयोग बढ़कर ₹12,51,100 (बारह लाख इक्यावन हजार एक सौ रुपये) हो गया है मारुति सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने श्री अग्रवाल जी के

इस अनुकरणीय योगदान पर हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। समिति ने जानकारी दी कि मंदिर प्रांगण में पुनर्निर्माण हेतु ₹1 लाख या उससे अधिक की राशि दान करने वाले समस्त श्रद्धालु दानदाताओं के नाम पट्टिका पर अंकित किए जा रहे हैं मारुति सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग प्रदान करें, ताकि श्री हनुमान मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होकर भव्य एवं आकर्षक स्वरूप ले सके। समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति पुनः कृतज्ञता व्यक्त की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज