रजत जयंती वर्ष 2025-26 : गरियाबंद पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान

स्कूल–कॉलेजों में गुड टच–बैड टच, साइबर अपराध व महिला-बाल सुरक्षा पर दी गई अहम जानकारी

गरियाबंद-:रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर जिला पुलिस गरियाबंद द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों अंतर्गत छात्रावास, हॉस्टल, शैक्षणिक संस्थान, स्कूल एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुड टच–बैड टच, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, नशे के दुष्प्रभाव, स्वास्थ्य एवं साइबर अपराध जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा की घटनाओं में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना तथा पुलिस–जनसमन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। इस दौरान अधिकारियों द्वारा महिला हेल्पलाइन 181, CCPWC पोर्टल के बारे में जागरूक करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता लेने की प्रक्रिया समझाई गई।

छात्रों को पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों एवं कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, शिकायत प्राप्ति एवं निराकरण, यातायात नियम, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा पुलिस की जनहितकारी योजनाएं किस प्रकार आमजन के लिए उपयोगी हैं।

अधिकारियों ने बच्चों को यह भी सिखाया कि गलत स्पर्श की स्थिति में ‘ना’ कहना सीखें, भरोसेमंद व्यक्ति को तुरंत जानकारी दें तथा अपने माता-पिता के मोबाइल नंबर याद रखें, ताकि आपातकाल में बिना घबराहट के सहायता प्राप्त की जा सके।
साथ ही बताया गया कि अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए CCPWC पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, अभिव्यक्ति ऐप एवं आपात स्थिति में डायल 112 या नजदीकी थाना से तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

गरियाबंद पुलिस ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज