रायगुड़ा में 2 से 5 दिसंबर तक लगेगा सुविधा शिविर

ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिलेंगी आवश्यक शासकीय सेवाएँ

मोरपल्ली, बुरकापाल और सुरपनगुड़ा पंचायत के ग्रामीण होंगे शामिल

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार कोंटा विकासखंड के रायगुड़ा पंचायत में 2 से 5 दिसंबर तक सुविधा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नियद नेल्लानार योजना के तहत चयनित ग्रामों में सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधा ग्रामीणों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोगों को विभिन्न दस्तावेज़ों और सेवाओं के लिए भटकना न पड़े।

दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्र रायगुड़ा में लगाए जा रहे इस शिविर में ग्रामीणों को दस्तावेज़ीकरण, बैंकिंग, स्वास्थ्य, पोषण, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। शिविर में महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड निर्माण, राशन कार्ड सुधार, आधार प्रमाणीकरण, किसान सम्मान निधि, श्रमिक पंजीयन सहित कई जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

रायगुड़ा के साथ ही मोरपल्ली, बुरकापाल और सुरपनगुड़ा पंचायत के ग्रामीण इस शिविर में भाग ले सकेंगे। प्रशासन का मानना है कि ऐसे शिविर दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की वास्तविक जरूरतों को पूरा करने में अत्यधिक प्रभावी साबित हो रहे हैं। इससे न केवल योजनाओं की पहुंच बढ़ती है, बल्कि ग्रामीणों का शासन-प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत होता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज