रुद्री में योग दिवस पर विशेष आयोजन, युवाओं को मिला स्वास्थ्य और सेवा का संदेश

धमतरी। रुद्री की पावन धरा, रुद्रेश्वर महादेव की भूमि पर योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मां भारती फिजिकल आर्मी ट्रेनिंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में खुबलाल ध्रुव, प्रदेश मंत्री, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़, ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सैनिक पीतांबर नंदेश्वर द्वारा किया गया, जो आर्मी, अग्निवीर और एयरफोर्स की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कोचिंग सेंटर संचालित कर रहे हैं। इस अवसर पर ध्रुव ने युवाओं को योग अपनाने और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य ही नहीं, देश सेवा के लिए भी आवश्यक शक्ति प्रदान करता है।

श्री ध्रुव ने पीतांबर नंदेश्वर, देवेंद्र साहू, पीएल साहू और धर्मेंद्र साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इनका योगदान देश को स्वस्थ और मजबूत युवा देने की दिशा में प्रेरणादायी है।

योग के महत्व पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है, जिससे व्यक्ति जीवन की हर चुनौती से जूझने में सक्षम बनता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि योग को अपनाएं और एक स्वस्थ, मजबूत भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज