‘विकसित भारत जी राम जी’ यूथ डिजिटल अभियान शुरू, युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

वीडियो चैलेंज, क्विज और लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका • सर्वश्रेष्ठ लोगो को 50 हजार रुपये का पुरस्कार

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – ग्रामीण भारत के विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ‘माई भारत’ के सहयोग से देशभर में ‘विकसित भारत जी राम जी यूथ डिजिटल अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य युवाओं को ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन से जोड़ना है।
जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि वे अपनी रचनात्मकता के माध्यम से ग्रामीण भारत के विकास में योगदान दे सकें।
वीडियो चैलेंज में दिखेगी युवाओं की रचनात्मकता
अभियान के तहत युवाओं के लिए वीडियो चैलेंज, ऑनलाइन क्विज और लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। वीडियो चैलेंज में प्रतिभागी किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सेकंड का वीडियो बनाकर माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। वीडियो रील का आकार 25 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। चयनित प्रतिभागियों को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के साथ अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी मिलेगा।
क्विज में मिलेगा ऑनलाइन प्रमाणपत्र
अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘विकसित भारत–जी राम जी क्विज’ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यह क्विज युवाओं को ग्रामीण विकास और योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्रदान करेगा।
लोगो डिजाइन पर मिलेगा 50 हजार रुपये का पुरस्कार
इसके अलावा MyGov पोर्टल पर ‘विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025’ के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
युवाओं से भागीदारी की अपील
इस अभियान के माध्यम से युवा अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन में योजनाओं की भूमिका को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत कर सकेंगे।
जिला प्रशासन का कहना है कि “युवा शक्ति, पंचायत की प्रगति” की भावना के साथ यह अभियान ग्रामीण भारत के समग्र विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसलिए जिले के युवाओं से इस डिजिटल अभियान में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की गई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज