विश्व क्षय दिवस पर सुकमा में जागरूकता की पहल, कलेक्टर ने दिखाई ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ को हरी झंडी

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति सुकमा द्वारा जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को पोषण आहार भी वितरित किया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य सुधार में मदद मिल सके।
शाम को कलेक्टर श्री अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए जनभागीदारी और जागरूकता बेहद जरूरी है।


कार्यक्रम में जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.आर. कश्यप, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, लेप्रा सोसायटी के प्रतिनिधि एवं विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित रहे। सुकमा में आयोजित यह जागरूकता अभियान न केवल स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि टीबी मुक्त समाज की दिशा में एक सशक्त पहल भी साबित हुआ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज