शंकरगढ़ में विकासखण्ड स्तरीय VB-G RAM-G पंचायत सम्मेलन हुआ संपन्न

मुख्य अतिथि रहीं सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा

चन्द्रदीप यादव/राजधानी सज्जनता तक/बलरामपुर रामानुजगंज

शांकरगढ़ :- बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखण्ड में आज ब्लॉक स्तरीय विकासखण्ड स्तरीय VB-G RAM-G (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन, ग्रामीण) के अंतर्गत पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि VB-G RAM-G मिशन ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस मिशन का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, सड़क एवं जल संरक्षण जैसे बुनियादी ढांचे का विकास करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और पलायन पर रोक लगेगी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, जिला महामंत्री संजय सिंह, भानु प्रकाश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष चिंतामणि भगत, जनपद उपाध्यक्ष, जनपद सी.ई.ओ., थाना प्रभारी. सहित बड़ी संख्या में सरपंच, पंच एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को रोजगार से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया। जल संरक्षण, ग्रामीण सड़कों एवं सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने VB-G RAM-G मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाने और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज