शिक्षित महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर 

लाईवलीहुड कॉलेज में पंजीयन प्रक्रिया जारी ।

प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा / जिले की शिक्षित बेरोजगार महिलाओं के लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से संध्या 05 बजे तक रोजगार के लिए पंजीयन कार्य किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में “लिवियन सॉल्यूशन प्रा. लि. (बेंगलुरु)” के माध्यम से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, बेंगलुरु में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। कैंप में चयनित अभ्यर्थियों को नि:शुल्क रहने और खाने की सुविधा के साथ अच्छा वेतन मिलेगा। सुपरवाइजर 50 पद हेतु आयु 21 से 35 वर्ष, योग्यता स्नातक, वेतन ₹20,000 प्रति माह होगा और मोबाइल असेंबली लाइन ऑपरेटर 1000 पद  हेतु आयु 18 से 30 वर्ष, योग्यता 10वीं पास, वेतन ₹18,000 प्रति माह होगा। आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षणिक अंकसूची एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक महिलाएं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में दूरभाष क्रमांक 6263329055, 8319799339 में संपर्क कर सकती हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज