संध्या सिंह को मिली नई जिम्मेदारी – भाजपा सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष पद की बागडोर।

पूर्व सांसद मुरारीलाल सिंह की बहू, संगठन में सक्रियता और जनाधार के लिए जानी जातीं संध्या।

मोहन प्रताप सिंह

राजधानी से जनता तक, सूरजपुर/:– भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा घोषित सूरजपुर जिले के पदाधिकारियों की सूची में संध्या सिंह का नाम जिला उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है।

संध्या सिंह पूर्व सांसद सरगुजा मुरारीलाल सिंह की बहू हैं। उन्होंने हमेशा अपने ससुर की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए संगठन में सक्रिय भागीदारी निभाई है। उनकी संगठनात्मक पकड़ और क्षेत्रीय जनाधार पार्टी के लिए एक मजबूत आधार माना जाता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि संध्या सिंह हमेशा जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती रही हैं। उनकी इसी सक्रियता और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

नियुक्ति के अवसर पर संध्या सिंह ने कहा है कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगी। मेरा लक्ष्य रहेगा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाऊं और संगठन को नई ऊंचाई दूं।

इस घोषणा के बाद से सूरजपुर सहित सरगुजा संभाग में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। स्थानीय स्तर पर माना जा रहा है कि संध्या सिंह की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज