सुकमा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 हेतु जिला स्तरीय अनिवार्य प्रशिक्षण संपन्न

मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने पर दिया गया विशेष जोर

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा-विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से रविवार को कोशबरी ऑडिटोरियम, कुम्हारास में जिला स्तरीय अनिवार्य एवं व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, कार्यपालक दंडाधिकारी सहित निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी–कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता ही निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव की आधारशिला है। बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि घर–घर सर्वेक्षण जिम्मेदारीपूर्वक किया जाए तथा प्राप्त सभी फॉर्म का समय पर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों–कर्मचारियों की सराहना भी की।अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि एसआईआर 2026 के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होना आवश्यक है। निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।उन्होंने मास्टर ट्रेनरों एवं कार्यपालक दंडाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड स्तर पर सतत् मॉनिटरिंग करते हुए बीएलओ को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र की मतदाता सूची अद्यतन और त्रुटिहीन रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम, तहसीलदार, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, मास्टर ट्रेनर, कार्यपालक दंडाधिकारी सहित निर्वाचन से जुड़े सैकड़ों अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज