सुकलीभाठा नवीन (डाबरी भाठा) सार्वजनिक शौचालय निर्माण अधूरा ग्रामीण आक्रोशित कलेक्टर से शिकायत की तैयारी

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजना ‘स्वच्छ भारत मिशन ‘योजनांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों रूपए खर्च से बनाई जा रही सार्वजनिक शौचालय का निर्माण आधा-अधूरा बना कर छोड़ दिया गया है। सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य अपूर्ण तो कहीं पर बदहाली निर्माण में गंभीर समस्या बनी हुई है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि देवभोग विकास खण्ड में 53 ग्राम पंचायतों और आश्रित ग्रामों में है जहां शासन-प्रशासन द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य में धांधली की गई है।देवभोग क्षेत्र के ऐसा गांव सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य पूरे होने के बावजूद भी ग्रामीण जनता शत-प्रतिशत उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। चुकी शौचालय को ऐसे बनाया गया है कि ग्रामीण जनताओं को उपयोग लायक नहीं हैं। सरकार शौचालय निर्माण हेतु संबंधित विभाग को लाखों करोड़ों रुपए स्वीकृत किए गए है। लेकिन हकीकत में यह देखा जाए तो यह शौचालय खंडहरों में तब्दील हो चुकी है।

स्वच्छ भारत मिशन केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को उड़ाई जा रही धज्जियां

केन्द्र व राज्य सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन योजनांतर्गत करोड़ों रुपए खर्च के लिए आंबटित किया गया, ताकि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों को बाहर शौचालय न जाए, वहीं देवभोग विकास खण्ड के वनांचल क्षेत्र ग्राम -दाबरी भाठा में सार्वजनिक शौचालय को आधा-अधूरा बना कर छोड़ दिया गया है। जिसके चलते अधिकांश ग्रामीण जनता जंगल पहाड़ में शौचालय नित्य वृतांत के लिए जाने को मजबूर हैं। उक्त ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भारत सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना’ स्वच्छ भारत मिशन’ की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। पिछले चार-पांच साल से शौचालय आधा-अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया गया है । शौचालय अपूर्ण होने की वजह से ग्रामीण जनता दोनों वक्त अपने नित्यकर्म के लिए घना जंगल को जाना पड़ता है। केन्द्र सरकार की सार्वजनिक शौचालय निर्माण अधिकतर गांवों में पूर्ण नहीं हुआ है।और जहां ही शौचालय पूर्ण हुआ है तो ऐसे गांवों के ग्रामीण जनता शौचालय में शत् प्रतिशत उपयोग कर पा रहे हैं। आखिर ऐसा क्या वजह हो सकती है कि ग्रामीण जनता को सार्वजनिक शौचालय में कदम रखने से दूरी बनाया जा रहा है ? और जहां सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है तो उसे लेकर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों के प्रति कोई ठोस कदम उठाया नहीं जा रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से ग्रामीण जनताओं को शत् प्रतिशत लाभान्वित होंगे इस धैय्य से जमीनी स्तरीय कार्य योजनाओं को बड़ी गंभीरता से लेते हुए सफल क्रियान्वयन हेतु तेज विचार करनी चाहिए।दाबरी भाठा में शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण योजना’ दैनिक जीवन मिशन को भली-भांति समझते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेने की अंत्यंत आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय में सभी ग्रामीण जनता जनदर्शन में उपस्थित होने को मजबूर होंगे।इसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभाग के जिम्मेदार होंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है