होली शांति समिति की बैठक सम्पन्न, शांतिपूर्ण पर्व मनाने का लिया गया संकल्प

जिला प्रमुख नवीन दांदडें राजधानी से जनता तक सुकमा – छिंदगढ़ थाना अंतर्गत होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विजय प्रताप खेस ने की, वहीं थाना प्रभारी श्री रंजीत प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित प्रमुख लोगों में सरपंच श्रीमती सुखमति पुजारी, उप सरपंच डॉ. जितेंद्र सिंह बघेल, सरपंच उरमापाल  देवाराम मुचाकी, सरपंच रेड्डीपाल  महादेव पदामी, सरपंच कांजीपानी  लेऊर, सरपंच पतिनायिकरास श्रीमती प्रमिला दूधी, रामलाल ध्रुव, राजेश पुजारी सहित अन्य सम्मानित नागरिक शामिल थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य होली पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने को लेकर जनजागरूकता फैलाना रहा। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने तथा आपसी समन्वय के साथ पर्व मनाने की अपील की। सभी उपस्थित जनों ने शांतिपूर्ण होली मनाने का संकल्प लिया।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज