अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर चेतन सिंह चौहान को मिला अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान

आरंग रायपुर छत्तीसगढ़ के चेतन सिंह चौहान को नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल” द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कविता प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न” मानद उपाधि सम्मान से अलंकृत किया गया है। लुंबिनी/नेपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षण को एक सहयोगी पेशे के रूप में पुनर्निर्धारित करें के मूल नारे के साथ 5 अक्टूबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गया। इसी तारतम्य में नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा 5 अक्टूबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरंग रायपुर के चेतन सिंह चौहान को साहित्य सृजन तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया हैं,साहित्य सृजन तथा शिक्षा विकास के उत्कृष्ट कार्य हेतु यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया है। उक्त आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कविता प्रतियोगिता में 2143 रचनाकारों की सहभागिता रही जिसमें उत्कृष्ट कविता के आधार पर 260 रचनाकारों का चयन किया गया जिनमें से निर्णायक मंडल द्वारा रचनाओं के मूल्यांकन उपरांत 214 शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान और अन्य 46 रचनाकारों को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मित्र सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा कि- शब्द प्रतिभा संस्था बहुक्षेत्रीय प्रतिभाओं को निस्वार्थ भाव से प्रोत्साहित करती आई है। संस्था की ईमानदारिता और लगनशीलता से आज विश्व के एक दर्जन से अधिक देशों में अपनी पहचान बनाने में सफल रही हैं।

इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान करने के साथ-साथ नेपाल और भारत के सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करना है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज