अकलतरा ब्रेकिंग : तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, एक की मौके पर मौत

अकलतरा- अकलतरा के नेशनल हाईवे एनएच 49 में सीसीआई के पास बने फ़्लाइओवर पर शनिवार को बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर MP18ZC5477 ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना में दो युवकों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जिसमें से एक युवक को डाक्टरों ने तत्काल सिम्स बिलासपुर रेफ़र कर दिया जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला निवासी मृतक शिव कुमार कर्ष, 25वर्ष अपने दोस्तों के साथ अपने मामा घर कोटमीसोनार से बाइक से अपने घर झलमला जा रहा था। सीसीआई फ़्लाइओवर पर के दोपहर लगभग 4 बजे बिलासपुर से अकलतरा की ओर तेज गति से जा रहे ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक शिव कुमार का शरीर के सारे मांसपेशी बाहर आ गये थे । बाइक पर पीछे बैठा घायल संत दास दूर जाकर गिर गयाऔर उसके पैर के ऊपर ट्रेलर का चक्का चढ़ गया जिससे उसके पैर के दो टुकड़े हो गये। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में तीसरे युवक बादल राज को मामूली चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। एसडीओपी प्रदीप सोरी व अकलतरा थाना प्रभारी मानिकांत पांडेय अपनी टीम के साथ एवं माँ कर्मा एंबुलेंस के संचालक पारस साहू द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचे मौके पर पहुँच कर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा लाया गया व शव के उठने के बाद यातायात सामान्य हो गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज