अकलतरा में होली पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

अकलतरा नगर के शास्त्री चौक पर होली की शाम कवियों के नाम में *पहल* एक सेवा भाव संस्था द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

होली पर आयोजित कार्यक्रम में भोपाल की प्रसिद्ध कवियत्री *संगीता सरल* ने देर रात तक दर्शकों में उत्साह बांधे रखा, वहीं कवियत्री अंजुलता अंजू ने शहर के प्रख्यात कवि बशीधर मिश्रा के साथ हास्य नोकझोक में दर्शकों को हंसाने सफल रहे ।

उसी तारतम्य में शहर से रमेश सोनी एवं राजेश उर्मिल ने कविता पढ़ी वहीं कांशीपुरी कुंदन के हास्य व्यंग ने दर्शकों को गुदगुदाया।

ओजस्वी मंच संचालन कवि बंशीधर मिश्रा द्वारा किया गया जहां पहल संस्था के संरक्षक बिहारी ताम्रकार ने खूब सराहा।

कवि सम्मेलन के कार्यक्रम को अकलतरा पुलिस ने चाक चौबंद सुरक्षा प्रदान कर सफल बनाया वही राजीव दिक्षित ने सभी का आभार व्यक्त कर दर्शकों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाओं की भिंड रही।

Ravindra Tandan
Author: Ravindra Tandan

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज