अखिल भारतीय कर्मा सेना ने भूपेश बघेल के आपत्तिजनक टिप्पणी के विरुद्ध में रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह से मिलकर शिकायत दर्ज करते हुए ज्ञापन सौंपा

कथित टिप्पणी पर 10 दिन के भीतर बघेल माफी मांगे नहीं तो आंदोलन होगा

रायपुर दिनांक 02 02 2026 अखिल भारतीय कर्मा सेना ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा साहू समाज के गौरव उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरुद्ध में रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह से मिलकर शिकायत दर्ज करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।अखिल भारतीय कर्मा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार साहू ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा साहू समाज के गौरव श्री अरुण साव जी उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर अत्यंत अमर्यादित एवं अनिंदनीय है उपमुख्यमंत्री बाद का विषय है अरूण साव जी साहू समाज का गौरव व प्रतिष्ठित सम्मानित व्यक्ति है जिनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना साहू समाज के अपमान मानते हुए साहू समाज में रोष व्याप्त है साहू समाज की जन भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए समाजिक सौहद्र बिगाड़ने का काम किया है जिसमें प्रदेश की अमन शांति व्यवस्था खराब होने की आशंका है। अपने दिये हुए कथित टिप्पणी पर 10 दिन के भीतर माफी मांगे नहीं तो प्रदेश साहू समाज और अखिल भारतीय कर्मा सेना इसकी कठिन नींदा करता है।

अपने कृत्यों के लिए माफी मांगे अन्यथा आने वाले समय में साहू समाज और अखिल भारतीय कर्मा सेना करारा जवाब देगा। साहू समाज की धैर्य की परीक्षा न ले इन्हीं साहू समाज के बदौलत एक बार इस प्रदेश का मुख्या मुख्यमंत्री के रूप में रहे है इस बात को नहीं भुलना चाहिए अपने द्वारा किये गये अभद्र टिप्पणी को लेकर माफी मांगे तथा शासन, प्रशासन से उक्त मामला को संज्ञान में लेकर तत्काल उचित कानुनी कार्यवाही करें। ताकी समाजिक सौहद्र बने रहे। अखिल भारतीय कर्मा सेना की ओर से सादर निवेदन करते है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार साहू, राष्ट्रीय महासचिव विक्रम साहू, प्रदेश युवा संगठन मंत्री योगेंद्र साहू, और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज