अटकलों पर विराम : 10 जनवरी से पहले होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, दो से तीन मंत्री लेंगे शपथ

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व वाली  भाजपा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 10 जनवरी से पहले हो सकता है। खबर है कि दो मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी चल रही है। हालांकि हरियाणा के फार्मूले पर तीसरे मंत्री के लिए भी सकार विचार कर रही है। क्षेत्रीय संतुलन साधने के हिसाब से रायपुर, बिलासपुर और बस्तर से मंत्री बनाए जा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि,  छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री के साथ 12 मंत्रियों ने शपथ ली थी। मंत्री का एक पद खाली रखा गया था। इसी बीच लोकसभा चुनाव के पहले सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस वजह से सरकार में मुख्यमंत्री के साथ 11 मंत्री हो गए थे। इस तरह वर्तमान में पारंपरिक तौर पर दो मंत्रियों की जगह खाली है। उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि यहां भी हरियाणा की तरह 13 मंत्री बनाए जाएं। हरियाणा में भी 90 सदस्यों की विधानसभा है। लेकिन यहां कभी भी 13 मंत्री नहीं बनाए गए। अब अगर सरकार हरियाणा का फार्मूला लागू करती है तो मंत्रियों की संख्या 13 हो जाएगी। लिहजा इस संबंध में सरकार अभी विचार कर रही हैं। राज्य में ये हैं मंत्री पद के बड़े दावेदार छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास कई वरिष्ठ और अनुभवी विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके विधायक भी हैं, जिन्हें साय सरकार में भी मंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। इन नामों में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर के नाम हैं। इसी क्रम में मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव का भी नाम दावेदारों में लिया जा रहा है। पहली बार विधायक बनने वालों में महिला विधायक भावना बोहरा, पंडरिया और दुर्ग ग्रामीण के विधायक गजेंद्र यादव का नाम भी मंत्री पद के लिए लिया जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज