जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (06 अप्रैल) के अवसर पर अति संवेदनशील क्षेत्र बडेसटटी के बूथ क्रमांक 26 एवं 27 में ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री धनीराम बारसे के हाथों स्वतंत्रता के बाद पहली बार इस क्षेत्र में भाजपा का ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री प्रवीण बारसे, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री आयता बुगंरी सहित बूथ अध्यक्ष रवा मुया, कलमू मासा, रवा दुला, वर्ड पंच श्रीमती रवा दुले, श्रीमती माड़कम भीमे, ऐर्रा रवा, मड़कम पोज्जा, सोमा रवा, नंद मांडवी एवं गांव पेडमा सहित बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अति संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह के आयोजन को संगठन के विस्तार और लोकतांत्रिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भाजपा स्थापना दिवस पर बडेसटटी में हुआ यह आयोजन क्षेत्र में राजनीतिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती का नया संदेश दे गया।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




