अमसेना स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम

राजधानी से जनता तक आरंग।माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा विगत 9 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का प्रसारण गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमसेना में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, सकारात्मक सोच विकसित करना तथा परीक्षा के तनाव को दूर कर परीक्षा को उत्सव के रूप में देखने की प्रेरणा देना है।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप झा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को टेलीविजन के माध्यम से यह कार्यक्रम दिखाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह जानकारी मिली कि वे किस प्रकार तनावमुक्त होकर आगामी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकते हैं और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा का सामना कर सकते हैं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शाला प्रबंध समिति एवं शाला प्रबंधन विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।