अमसेना हायर सेकंडरी स्कूल में सड़क यातायात सुरक्षा माह का आयोजन*

गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमसेना विकासखंड आरंग जिला रायपुर में प्राचार्य डॉ दिलीप झा के निर्देशन एवं भोजराम मनहरे व्यायाम शिक्षक के संचालन में बढ़ते सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए नागरिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के बारे में जागरूक कर यातायात नियमों का पालन करने जिससे कि दुर्घटनाओं एवं मौतों को रोका जा सके इसके लिए सड़क यातायात सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया गया।जिसके अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से यातायात नियमों का प्रचार प्रसार कर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व को जानने ,सड़क पर आवागमन के दौरान दुर्घटनाओं से बचने यातायात नियमों के पालन कर वाहन चलाने की जानकारी तथा उसकी उपयोगिता को समझने की दिशा में सोच को विकसित करने के उद्देश्य से सड़क यातायात नियमों की जानकारी विस्तार पूर्वक विनोद क्षत्रिय प्रधान आरक्षक आरक्षी केंद्र खरोरा के द्वारा छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करने,गति सीमा का पालन करने,हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने,शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने,पैदल चलते समय फुटपाथ या जेब्रा क्रासिंग का उपयोग करने , ट्राफिक सिग्नल और लेन का पालन करने, मुड़ते या लेन बदलते समय संकेत देने ,थकावट या स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो तो गाड़ी नहीं चलाने,दाएं बाएं देखकर चलने,चलते गाड़ी में हाथ बाहर न निकालने,रात में रिफ्लेक्टर का उपयोग तथा वाहन का रख रखाव जैसे सावधानी का टिप्स दिया गया। साथ ही छात्राओं को आप बीती घटनाओं का निसंकोच अपने माता पिता, शिक्षिका एवं थाना को जानकारी देने की बातें कही जिससे अपराध को रोका जा सके।

शिक्षकों के द्वारा छात्र छात्राओं को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी नहीं चलाने की हिदायत दी गई एवं प्रश्नोत्तरी व कक्षावार कक्षा छठवीं से आठवीं तक चित्रकला,कक्षा नवमी से दसवीं तक रंगोली , कक्षा ग्यारहवीं से बारहवीं तक निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर प्राचार्य डॉ दिलीप झा के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । विद्यार्थियों के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की खबरों का कोलाज बोर्ड में प्रदर्शित किया गया।

अंत में कार्यक्रम हेतु पुलिस विभाग का आभार प्रदर्शन भोजराम मनहरे ने किया ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है