अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी का राजतिलक कि तैयारी पर डूमरबाहाल में अक्षत कलश को जोरदार भव्य रूप में कि गई स्वागत संस्कार 

राजधानी से जनता तक । चरण सिंह क्षेत्रपाल ।गरियाबंद – 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम जी का मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम आयोजित कि जानी है, आज पावन तपो भूमि देव धरा डूमरबाहाल में अयोध्या से वितरण कि गई अक्षत कलश को गांव के सभी माता भाई बहनों एवं श्रृद्धालु भक्तजनों ने पुष्प, गुलाल, सिंदूर व शंखनाद घंटी की मधुर ध्वनि के साथ नेवैदय से पूजा आराधना करते हुए डूमरबाहाल मनकामेश्वर शिव शक्ति महादेव मंदिर में अक्षत कलश को स्थापित कि गई।अक्षत कलश की स्वागत सत्कार के लिए गांव में संकीर्तन मण्डली के द्वारा ‘ हरे राम हरे कृष्ण’ की मधुर धुन से गांव में गुंज उठीं। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कुछ क्षण के लिए डूमरबाहाल में प्रभु श्रीराम जी का पार्थिव शरीर नहीं बल्कि वास्तविक रूप में प्रभु श्रीराम जी डूमरबाहाल में विराजमान हुए हैं। जैसे ही ग्रामीण भक्तजनों ने स्वागत सत्कार किया तो गांव के गली गली में माहौल प्रभु श्रीरामचन्द्र जी की जय जय कार का नारा भक्त वत्सल बच्चे, मां, बहनों ,बेटियों, बुजुर्गो व युवाओं सहित राम का नाम अपने मुख से निकलते रहे। माना कि डूमरबाहाल अयोध्या नगरी के एक छोटे से गृह ग्राम के जैसा ही प्रतीत होता हुआ दिखाई दिया । अयोध्या में प्रभु श्रीरामचन्द्र जी के नव निर्माण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर खुशी से गांव वालों ने संकीर्तन मण्डली के साथ हरी भजन नाच गान करते हुए कर खूब खुशियों में झूम उठे , तथा अक्षत कलश स्थापित हेतु निकली शोभायात्रा में शामिल हो कर बोले पूरे गर्व के साथ जय जय श्री राम । श्रृद्धालु भक्तजनों ने 

जब अक्षत कलश को मनकामेश्वर शिव शक्ति महादेव मंदिर में स्थापित किए गए है तो उसी वक्त गांव के प्रमुख जनों ने गांव के सभी श्रद्धालु भाई एवं बहनों को कहा कि शनिवार से सोमवार तक प्रभु श्रीराम जी का अक्षत कलश को पूजा आराधना, भजन कीर्तन, तथा सुबह शाम को रामायण , हनुमान चालीसा का पाठ मंदिर में किया जाएगा। इसी लिए गांव के समस्त ग्रामवासी शिव मंदिर में आ कर आप सभी प्रभु श्रीराम जी का अक्षत कलश को पूरी तन मन व सच्चे श्रृद्धा से प्रभु कि भक्ति के साथ दोनों घड़ी में अर्थात प्रातः काल व संध्या काल में भजन कीर्तन व पूजा आराधना होगी तो आप सभी अपनी बहुमूल्य कीमती समय निकाल कर 2 दिनों तक प्रभु श्रीराम जी का मंदिर में भजन कीर्तन व पूजा आराधना होगी अतः आप भी इस पुण्य कार्य में शामिल हो कर अहो भाग्य बनें। चुकी भारत देश के अयोध्या में नव निर्माण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम का आयोजन रखीं गई है। इस लिए आप अपनी गरिमामई उपस्थिति मंदिर में आ कर अवश्य देवें , आप सभी ग्रामवासियों को राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के नेतृत्व में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संस्थान व स्थानीय श्रृद्धालु भक्तजनों कि ओर से आप सभी स्वजनों को सादर आमंत्रित है। इस प्रकार आज अयोध्या से राम जन्मभूमि

अक्षत कलश को स्थापित हेतु शोभा यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु भक्तों है – हरिसिंह ध्रुवा ग्राम देवी देवता पुजारी, कियामती बाई ध्रुवा सरपंच,आचार्य कर्मकांड कर्ता पं.भोला प्रसाद दुबे,दया राम यादव,पदुनाथ यादव, गणेश हंसराज,केशबो राम ध्रुवा,शेषमल बिसी, लक्ष्मण यादव, हृदय लाल मांझी,शिला बिसी, उमाकांत यादव,टिकचंद पात्र, तथा समस्त संकीर्तन मण्डली सत्संग आदि सहित अन्य सभी गांव के छोटे छोटे बाल बच्चे, माता भाई बहनें,व युवाओं भी मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज