अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, छात्रों के लिए की यह विशेष मांग

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चल रही तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राजधानी की स्कूल और कॉलेज के छात्रों को मेट्रो किराए में 50 प्रतिशत की सब्सिडी देने की मांग की है। उन्होंने यह भी प्रस्ताव दिया कि इस सब्सिडी का बोझ राज्य और केंद्र सरकार द्वारा 50:50 के अनुपात में वहन किया जाएगा। आइए जानते हैं केजरीवाल ने पत्र में क्या-क्या लिखा है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की छात्रों को मेट्रो किराए में छूट देने की मांग को बेहद अहम माना जा रहा है। जाहिर सी बात है कि दिल्ली में छात्र अपने कॉलेज जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं, जिससे छात्रों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ता है। छात्रों को मेट्रो किराए में छूट मिलती है तो आर्थिक तंगी के चलते डीटीसी की खचाखच भरी बसों में सफर करने को मजबूर छात्रों को राहत मिलेगी। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने का आखिरी दिन है। दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 78 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा और इसके बाद 8 फरवरी को चुनाव का परिणाम आएगा। इस चुनाव में आप के साथ भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। तीनों ही दल चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और दिल्ली की जनता से नए-नए वादे कर उन्हें आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज