अवैध धान परिवहन पर की गई कार्यवाही 56 बोरी अवैध धान सहित वाहन जब्त

राजधानी से जनता तक/पंकज गुप्ता/बलरामपुर

बलरामपुर :- शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए आगामी दिनों में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी। इस संबंध में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्यवाही करें तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा ताकि किसान सुगमता से धान का विक्रय कर पायें।
इसी कड़ी में कलेक्टर एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर चेतन साहू के मार्गदर्शन में राजस्व व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में तहसीलदार रघुनाथपुर ईश्वर चंद यादव के द्वारा 01 पिकअप अवैध धान जब्त किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि रात्रि एक बजे उत्तरप्रदेश से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 15 डीबी 7175 में बलंगी निवासी राजू केशरी आत्मज हरि केशरी के द्वारा अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा था। वाहन की जांच के दौरान कुल 56 बोरी अवैध धान जब्त संबंधित थाने को सुपुर्द किया गया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज