अश्लील कार्यक्रम में 3 पुलिसकर्मी निलंबित तो 14 आयोजन समिति को पुलिस ने की कार्रवाई 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद/देवभोग – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कल परसों रात में अश्लील कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई कि है। पुलिस ने आयोजन समिति से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील फैलाने से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कि जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से देवेन्द्र राजपूत, गोविन्द देवांगन, नरेन्द्र साहू,हसन खान, ह्रदय लाल नागेश, मुकेश अग्रवाल, लालकृष्ण कश्यप, राजेश कश्यप, सचिन कश्यप, लीलाधर साहू, ललित कौशिक, विकास यादव,जम्बूधर, और उमेश यादव शामिल हैं।इन सभी आरोपियों को देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

तीन पुलिसकर्मी पहले ही हो चुकें हैं निलंबित, मामले की जांच जारी 

पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मर्यादाओं का उल्लघंन हुआ, जिसमें क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई कि गई है। अब तक लापरवाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मी को निलंबित किया जा चुका है। वहीं मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम के खिलाफ भी आज से जांच प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गतिविधियों और कानून व्यवस्था को भंग करने वाले के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस मामले की जांच जारी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज