अहमदाबाद विमान हादसे पर भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव ने जताया गहरा शोक

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए दर्दनाक विमान हादसे में देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। विमान में कुल 242 नागरिक सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। इसके अलावा विमान में क्रू सदस्य भी सवार थे। हादसे के बाद आग की लपटों में घिरे विमान का दृश्य दिल दहला देने वाला था।

इस दुखद दुर्घटना पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और इससे कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ऐसे हादसे हमारी व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर गहरा सवाल खड़ा करते हैं।

श्री ध्रुव ने सरकार से अपील की है कि हादसे की गहन जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद और मुआवज़ा देने की भी मांग की है। यह समय देश को एकजुट होकर पीड़ितों के साथ खड़े होने का है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज