आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया काम बंद, प्रबंधन के ख़िलाफ़ जारी रहेगा आंदोलन

राजधानी से जनता तक । रायपुर । जयदास मानिकपुरी । छत्तीसगढ़ की एक मात्र एम्स हॉस्पिटल आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया दरअसल पिछले दिनों एम्स की तरफ से आउटसोर्सिंग के उलट रेग्युलर कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए विज्ञापन भी प्रकाशित किया गया था। एम्स प्रबंधन ने इसके साथ ही संविदा की सेवा ख़त्म करने के संकेत दिए थे। एम्स के इस फैसले से उन कर्मियों के भविष्य पर सवाल उठने लगे थे जो यहाँ संविदा के तौर पर कई वर्षों से सेवारत थे। ये सभी कर्मी प्रबंधन द्वारा विज्ञापन प्रकाशित किये जाने का भी विरोध भी किया हैं। हड़ताल में जानें वालों में हॉस्पिटल अटेंडेंट, अकाउंटेंट, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट, स्टोर कीपर, इलेक्ट्रीशियन, कम क्लर्क और ऑफिस अटेंडेंट के काम में नियोजित संविदा कर्मी हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्यरत 500 ठेका कर्मचारी काम का बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठ गए है. इन का एम्स प्रबंधन पर आरोप है कि, वे आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से 10-10 साल से नौकरी कर रहे है, लेकिन उन्हें अकारण नौकरी से हटाया जा रहा है ।

जानकारी के मुताबिक, आउटसोर्सिंग पर कार्य कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि, एम्स रायपुर द्वारा मिशन रिकूटमेंट के तहत जिन पदों पर आऊटसोर्स कर्मचारी हैं उन्हीं पदों कि नियमित भर्ती की गई और एम्स रायपुर द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया हैं, जिसमें नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति के पहले आऊटसोर्स कर्मचारियों की सेवा बंद करने का आदेश जारी किया गया है और एम्स प्रशासन द्वारा हमारे अनुभव और सेवाओं को अनदेखा किया जा रहा है.
कर्मचारियों ने बताया कि, मिशन रिकूटमेंट के तहत जहां एक तरफ रोजगार देने की बात की जा रही हैं, वही दूसरी ओर एम्स प्रशासन के द्वारा वर्षों से कार्यरत आऊटसोर्स कर्मचारियों को बेरोजगार किया जा रहा हैं, जिससे हम कर्मचारियों में असंतोष और भय व्याप्त हैं कि हम अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे. जानकरी के मुताबिक इन कर्मचारियों ने एम्स निदेशक से भी इस मुद्दे पर बातचीत की लेकिन जब कोई रास्ता नहीं निकला तो कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए है. इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी और आईपीडी की सेवाएं ठप हो गई हैं. जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज