आकाशीय बिजली की चपेट में आईं दो महिलाएं, बरगद पेड़ के नीचे बैठी थी – मौके पर मौत

राजधानी से जनता तक / चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग। बुधवार को अचानक बदले मौसम ने कहर बरपाया। डोहल गांव में तेज गड़गड़ाहट और बारिश के बीच बरगद पेड़ के नीचे बैठी दो महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, डोहल गांव की डिलेवरी दुर्गा (46 वर्ष) और सूरजों बाई (60 वर्ष) बरगद के पेड़ के नीचे बैठी थीं। इसी दौरान तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें शासकीय अस्पताल देवभोग पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर गर्ग ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर लगते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही देवभोग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है