आदि कर्मयोगी अभियान विकास खंड स्तरीय प्रोसेस लैब

जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार को जनमानस तक पहुँचाने के लिए जनपद पंचायत बसना के सभा कक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान का दो दिवसीय विकास खंड स्तरीय प्रोसेस लैब का आयोजन किया गया।जिसमें बसना विकास खंड से चिन्हांकित जनजातीय बाहुल्य 24 ग्रामों में से प्रथम दिन 12 ग्रामों के सरपंच, सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान पाठक या शिक्षक एवं सक्रिय महिलाएं सम्मिलित हुई।चिन्हांकित ग्रामों में कुसमूर, पतेरापाली, कोटेनदरहा, बनडबरी ‘क’ पिलवापली, ठूठापाली, चंदखुरी , नवागांव, डुमरपाली, साल्हेझरिया, गणेशपुर , कायतपाली से प्रशिक्षार्थी सम्मिलित हुए।

कार्यशाला में 7 विभागों के ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स जिनमें श्री सुखराम निराला, श्री संतोष कुमार कहार, श्री गुलाल सिंह टंडन, श्री शंकर सिंह सिदार, श्री महेंद्र कुमार ध्रुव, श्रीमति उमा देवी पटेल , श्रीमति पुष्पा राज, अंकित कुमार यदु, हेमलाल सिदार, गरिमा सिंह ठाकुर आदि ने प्रशिक्षार्थियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने की क्षमता निर्माण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आदिकर्मयोगी के उद्देश्यों को समझाया गया , सभी प्रशिक्षार्थियों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए एकजूट होकर काम करने और जनजातीय समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की शपथ ली।
इस तरह जनपद पंचायत बसना में ब्लॉक स्तरीय 2 दिवसीय प्रोसेस लैब सम्पन्न कराया गया, जिसमें चयनित सभी 24 ग्राम के सचिव, मितानिन, प्रधान पाठक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित हुए, ब्लॉक स्तरीय प्रोसेस लैब का समापन बसना जनपद पंचायत के सी.ई.ओ और ब्लॉक नोडल श्री पीयूष सिंह ठाकुर के उद्बोधन द्वारा एवं नोडल अधिकारी श्री रोहित पटेल के द्वारा शपथ ग्रहण करा कर किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज