आरंग प्रीमियर लीग 2025 की हुई शुरूवात ,आरंग के युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं_गुरु खुशवंत

आरंग/ गुरुवार को मिनी स्टेडियम आरंग में आरंग प्रीमियर लीग 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आरंग के युवा हमेशा आगे रहते हैं और उन में टैलेंट कूट-कूट कर भरा है, उन्होंने कहा कि क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों से भी हमें आनंद एवं ऊर्जा की प्राप्ति होती है उन्होंने राजस्थान रॉयल्स टीम के वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा कि समर्पण से निखार आता है और उम्र मायने नहीं रखती उन्होंने प्रदेश सरकार को छत्तीसगढ़ के खेल सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए सदा आगे बताया तथा ग्राउंड को और भव्यता देने की बात कही तथा इस आयोजन के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोगी पार्षद एवं सभापति पुष्कर साहू की प्रशंसा की। अध्यक्षता कर रहे

नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की खेल में बढ़िया प्रदर्शन के साथ पढ़ाई भी करते रहे और खिलाड़ी भावना से खेलें उन्होंने प्रोत्साहन के लिए अनेक प्रकार के राशि व्यवस्था की जानकारी भी दी। वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने कहा कि यह टूर्नामेंट आरंग के होनहार प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कररहा है ।इस अवसर पर पहला मैच जूनियर आरंग इलेवन और लोधी इलेवन के बीच खेला गया जिसमें लोधी इलेवन एक रन से विजयी हुई कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव एवं आभार प्रदर्शन करते हुए पुष्कर चंद्रशेखर साहू ने आयोजन की सबको बधाई देते हुए कहा कि आरंग इलेवन क्रिकेट क्लब लगातार इस प्रकार के आयोजन करते आ रहा है तथा उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद गण नरेंद्र लोधी,संतोष लोधी, उमाकांत यादव, जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र रिंकू चंद्राकर, सतनामी समाज प्रवक्ता वेदराम खूंटे, पार्षद प्रतिनिधि गण खिलेश धुरंधर, राकेश सोनकर,वेदप्रकाश देवांगन(भाजयूमो),पंकज शुक्ला (पूर्व उपा), सुशील जलक्षत्रि(पूर्व पार्षद), विनोद साहू (युवा शक्ति),सतीश सोनकर (पूर्व पार्षद), आशीष शर्मा ,सतीश मानू जलक्षत्रि ,टिकेश्वर गिलहरे नंदकुमार ढीढी, गेंदलाल साहू, ,संतोष चंद्राकर, शैलेंद्र लोधी, टिकेश्वर लोधी,सूरज साहू,प्रदीप चंद्राकर आदि एवं समन्वयक हरीश दीवान ,नेशनल प्लेयर शिक्षक बालकृष्ण साहू,योगेंद्र चंद्राकर,मोहम्मद जफर चौहान, राजू सोनवानी राहुल पटेल आदि एवं युवाओं के साथ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज