उत्कृष्ट सेवा का सम्मान: जांजगीर-चांपा जिले के 15 जांबाज़ पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

जांजगीर-चांपा। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रत्येक माह की 1 तारीख को उन पुलिस कर्मियों को दिया जाता है, जिन्होंने माह भर में अपने कर्तव्यों का निर्वहन उत्कृष्ट रूप से किया हो।

इस मौके पर एसपी पाण्डेय ने सभी चयनित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके कार्यों की सराहना की। साथ ही, इन कर्मियों की प्रशंसा सेवा पुस्तिका में भी दर्ज की गई, जिससे उनके कैरियर में यह एक विशेष उपलब्धि मानी जाएगी।

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है:

1. निरीक्षक लालन पटेल – यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य।

2. उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा – थाना प्रभारी पामगढ़ के रूप में अनुकरणीय कार्य।

3. ASI संतोष बंजारे – ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 11 नाबालिकों की सकुशल दस्तयाबी।

4. उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू – चोरी के आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी।

5. प्रधान आरक्षक रेमन सिंह – अपहृता नाबालिक को हैदराबाद से बरामद कर आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी।

6. प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा – मंदिर दानपेटी चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी में योगदान।

7. प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह – यातायात जन जागरूकता में सराहनीय योगदान।

8. महिला प्रधान आरक्षक बालमती यादव

9. महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर – दोनों द्वारा गुमशुदा बालिकाओं की बरामदगी में सराहनीय योगदान।

10. आरक्षक जयप्रकाश

11. आरक्षक गौकरण राय – चोरी के प्रकरण के आरोपियों को पकड़ने में सहयोग।

12. आरक्षक सुरेश रत्नाकर

13. आरक्षक अजय भानु – रात्रि गश्त के दौरान सक्रियता से चोर की मोटरसाइकिल पकड़कर आरोपी की पहचान में मदद।

14. आरक्षक दीपक तिवारी – रायपुर से दो नाबालिक बालिकाओं की सकुशल बरामदगी।

15. आरक्षक लखेश विश्वकर्मा – थाना पामगढ़ में रिकॉर्ड संधारण में उत्कृष्ट कार्य।

इस सम्मान समारोह में DSP अजाक श्री जितेंद्र खूंटे, CSP श्रीमती कविता ठाकुर, SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार, DSP मुख्यालय श्री विजय पैकरा, SDOP श्री प्रदीप कुमार सोरी एवं रीडर-1 ASI अश्वनी राठौर भी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज